बिलासपुर, 04 जून , युगाब्द 5128 पुरुषोत्तम ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी के पावन अवसर पर शिवम रेसिडेंसी में दीपक शेठ एवं रश्मि शेठ के आग्रह पर शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सतत 208वें संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि शिवम रेसिडेंसी में सैकड़ों लोग निवासरत हैं, जबकि उनमें से केवल चंद ही शिवम रेसिडेंसी के हैं। वैसे ही भारत में रहने वाले प्रत्येक भारत के नहीं होते। एकेश्वरवादी व विस्तारवादी सेमेटिक धर्मो में संकीर्णता हैं। जबकि बहुदेववादी हिंदुओं के मंदिर में शिव, दुर्गा, गणेश, श्रीराम व हनुमान किसी का भी गुणगान संभव है। इसका मुख्य कारण अहिन्दुओं के आस्था के केंद्रबिंदु का देश से बाहर होना है। उन्होंने उपस्थित जनों को जाति भेदभाव मुक्त 100% हिंदुत्व के गुणों वाले निरापद हिंदु राष्ट्र हेतु संकल्प दिलवाया।
आज के आयोजन में अखिलानँद सत्यनारायण पारासर, ललित हीरालाल गर्ग, आर पी मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, नरेंद्र गोपाल, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश द्विवेदी, भूपेंद्र यादव , डी पी सक्सेना सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।
उक्त मंडली द्वारा बिलासपुर के घर घर मे हिंदू संस्कृति व संस्कार के निःशुल्क प्रचार व प्रसार हेतु संगीतमय सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ माँ भारती के वैभव को बनाये रखने हेतु प्रत्येक नागरिकों में हिंदुत्व के गुणों की अलख जगाई जा रही हैं।
