

- छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक सी के महिलांगे और हरीश शुक्ला व्याख्याता और रामेश्वर प्रसाद पाटनवार सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक का इस अवसर पर फूलमाला और गुलदस्ता और श्रीफल और पेन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
बिलासपुर , 07 सितम्बर , शासकीय प्राथमिक शाला सरकंडा बिलासपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक सी के महिलांगे और हरीश शुक्ला व्याख्याता और रामेश्वर प्रसाद पाटनवार सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक का इस अवसर पर फूलमाला और गुलदस्ता और श्रीफल और पेन और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक शिव कुमार शुक्ला और श्रीमती संध्या दुबे श्रीमती रीना घोष श्रीमती अमिता पांडे श्रीमती पूर्णिमा साहू श्री शशि भूषण पाटनवार और राज्यपाल से पुरस्कृत श्रीमती अंकिता पांडे शुक्ला के मुख्य अतिथि में मां सरस्वती और डॉक्टर स्वामी राधाकृष्णन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण और संस्था के प्रधान पाठक श्री शिव शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया .

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना घोष और आभार प्रदर्शन श्री शिव शुक्ला के द्वारा किया गया बच्चों के द्वारा डांस कविता गीत और भाषण बालिकाओं के द्वारा छत्तीसगढ़ी नृत्य सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी बच्चों को चाकलेट आदि वितरण किया गया और बाल दिवस के अवसर पर श्री सी के महिलांगे के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से स्कूल आने और नशा पान से दूर रहने और स्वच्छता के साथ प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया गया है और पाटनवार सर के द्वारा भी बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ाई लिखाई करने के लिए प्रेरित किया गया और हरीश शुक्ला जी के द्वारा बच्चों को भी नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया और बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ी डांस और उनके गीत के द्वारा सभी का मनमोहन लिया और खूब तालियां बटोरी.
शिव शुक्ला प्रधान पाठक के द्वारा अपने स्टाफ के सभी शिक्षकों का भी सम्मान श्री फल और पेन देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम समापन के बाद स्वल्पाहार का आयोजन किया गया .
trending video
