इस अवसर पर सत्यनारायण मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास, कंचन झा, विजयलक्ष्मी वैष्णव,मौसमी साहू,सरिता भार्गव , गंगोत्री साहू सहित पूरा शाला परिवार के सदस्यों की गरिमा पूर्ण उपस्थित रही।
बिलासपुर , 07 सितम्बर , शासकीय प्राथमिक शाला मन्नाडोल सिरगिट्टी बिलासपुर में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर होनहार बच्चों ने शिक्षक की भूमिका अदा की बोर्ड सजाने से लेकर, अभिनन्दन, कार्यक्रम संचालन और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही कक्षा पहली के बच्चों को शिक्षक के तौर पर अध्यापन कार्य भी कराया.

संस्था प्रमुख आर.आर. श्रीवास जी के कुशल नेतृत्व एवं विद्यालय के सक्रिय शिक्षकों की मौजूदगी ने एक अच्छे माहौल में लगातार रचनात्मक गतिविधियों का संचालन हो रहा है।

इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंसिल,पेन,कलर, चॉकलेट आदि का वितरण भी शिक्षकों द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान और लगातार अच्छा करने के प्रेरणा के बीच कार्यक्रम सफल हुआ।

इस अवसर पर सत्यनारायण मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास, कंचन झा, विजयलक्ष्मी वैष्णव,मौसमी साहू,सरिता भार्गव , गंगोत्री साहू सहित पूरा शाला परिवार के सदस्यों की गरिमा पूर्ण उपस्थित रही।
trending video