पटना , 29 जुलाई, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जेल से रिहा हो गए हैं। पटना की बेऊर जेल के बाहर तेज प्रताप के समर्थकों और जेजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के लिए आए कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इन्हें 25 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किया था
बिहार बंद के दौरान माहौल बिगाड़ने का था आरोप
उल्लेखनीय है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने के कारण तेज प्रताप को 25 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किया था। तेज प्रताप को 14 दिनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पटना में रामगुलाम चौक/गांधी मैदान इलाके में छात्रों ने प्रोटेस्ट किया था। इसी दौरान, प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए थे।
पहले हिरासत में और फिर गिरफ्तार
हिरासत में लिए जाने के समय तेज प्रताप को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया गया था। बाद में जब तेज प्रताप मॉल घूमने गए थे, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
