भिलाई, 09 मार्च, हाउसिंग बोर्ड सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। संध्याकालीन कार्यक्रमों की शुरुआत सर्वप्रथम वैश्विक शान्ति एवं कल्याण की प्रार्थनाओं द्वारा हुई।इसके पश्चात साईं झूलेलाल जी एवं मातृ शक्ति समाज की कुलदेवी हिंगलाज माता के भजनों से महिला स्वरूप की आराधना की गई।इसके पश्चात महिला सशक्तिकरण के नारों द्वारा कार्यक्रम का हाल गूंज उठा।
इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में गेम्स ,नृत्य, संगीत, क्विज कांटेस्ट,खेलकूद की प्रतियोगिता हुई।जिसमें महिलाओं का वैश्विक उत्थान ,सम्मान बढ़ाने के संदेश संबंधी विषयों पर कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी था।प्रतियोगिता में विजयी होने होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर साईं झूलेलाल धाम महिला मंडल हाउसिंग बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी नागदेव को समाज की महिलाओं को एकता के सूत्र में पिरोए रखने के लिए एवं समाज की समाज सेविका श्रीमती मोनिका जय सिंह जी को भी समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने के लिए महिला मंडल की ओर से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
campussamachar.com : इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी उपाध्यक्ष सुभाष भगत, सांस्कृतिक सचिव हरीश लालवानी मुख्य सलाहकार सुरेश नागदेव ने महिला मंडल को इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कर महिलाओं को प्रकृति एवं सृष्टि के अनुपम उपहार से उपमा की।इस अवसर पर लता मेहरचंदानी ,कमला भगत,वंदना कृष्णानी,निर्मला कृष्णानी,आशा छाबड़िया,रानी छाबड़िया,अलका थारवानी,निकिता लालवानी,कंचन वीरवानी,लता गंगवानी,मीना आयलानी,सरिता थारानी,भारती पिनयानी,सविता पिनयानी,माया रोहड़ा,अंजली रोहड़ा,रेखा बजाज,कविता डिंगा,हर्षा नागदेव,मीना नागदेव ,मीरा जीवनानी,कृष्णा जीवनानी,विनिशा नारंग,दीपा नागदेव, रेणु साधवानी,माया थारानी उपस्थित थी।

