

- हर दिन समाज के सदस्यों द्वारा साईं झूलेलाल धाम में अपनी ओर से सत्संग,भजन , आरती,अरदास ,पल्लव कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम लगातार किये गये।हवन पूजन का कार्यक्रम दिनाँक 06 सितम्बर 2025 को ही संपन्न किया गया।
भिलाई , 07 सितम्बर , एक अनूठी पहल के साथ सामाजिक संदेश देती हुई विचारधारा से सांई झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाऊसिंग बोर्ड भिलाई में गणपति महोत्सव का समापन कार्यक्रम दिनाँक 06सितम्बर 2025 शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम समाज के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।साईं झूलेलाल धाम 32 एकड़ हाऊसिंग बोर्ड भिलाई में विघ्नहर्ता सिद्धिविनायक भगवान श्री गणपति जी की स्थापना दिनाँक 27 अगस्त 2025 को की गयी थी।
इसके बाद से ही हर दिन समाज के सदस्यों द्वारा साईं झूलेलाल धाम में अपनी ओर से सत्संग,भजन , आरती,अरदास ,पल्लव कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम लगातार किये गये।हवन पूजन का कार्यक्रम दिनाँक 06 सितम्बर 2025 को ही संपन्न किया गया। वैश्विक शांति, आरोग्य,कल्याण की प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर चालीहा महोत्सव के दौरान विशेष सेवाएं देने के लिए महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नागदेव जी के द्वारा समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी,महासचिव अनिल थारवानी,गीता कृष्णानी,माया रोहरा को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन के समापन में झूलेलाल धाम महिला मंडली की जोन अध्यक्ष अल्का थारवानी एवं हर्षा नागदेव द्वारा सुसज्जित विशाल आकर्षक पात्र में प्रतिमा का विसर्जन धाम में ही समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी व उनकी समिति द्वारा किया गया। और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।फिर प्रतिमा के विसर्जन के बाद उस पात्र में मूर्ति घुल जाने के बाद उस मिट्टी एवं उस जल से झूलेलाल धाम परिसर में आज दिनाँक 07 सितम्बर 2025 रविवार को एक नीम का औषधीय वृक्ष समाज को आपसी कड़वाहट मिटाकर एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश देते हुए लगाया जावेगा। इस पहल से सभी समाजों और विश्व के लिये एकता का संदेश देने का प्रयास कर प्रेरित किया गया कि किस प्रकार हम आध्यातम के साथ जुड़े रहकर भी देश,समाज प्रकृति के उत्थान के लिये अपना योगदान दे सकते हैं।

इस सन्देशप्रद आयोजन में समाज के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कृष्णानी, सुभाष भगत,साईं झूलेलाल धाम महिला मंडली की ओर से अध्यक्ष लक्ष्मी नागदेव,लता मेहरचन्दानी,वंदना कृष्णानी,राधा कृष्णानी,माया रोहरा,कमला भगत,अंजली कृष्णानी,भारती पिनयानी ,मंजू पाहुजा,मीरा जीवनानी,माया थारानी,सविता पिनयानी,अलका थारवानी, निकिता लालवानी,निर्मला कृष्णानी,गीता कृष्णानी,हर्षा नागदेव एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
trending video
