

- संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार पारकर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।
भिलाई, दुर्ग, 15 अप्रैल , campussamachar.com, शासकीय प्राथमिक शाला कुरुद,भिलाई जिला-दुर्ग में ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों ने आकर्षक व रुचिकार शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण करना सीखें। इसी क्रम में परीक्षाउपरांत समर कैम्प में संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार पारकर के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रीतम कुमार साहू ने बच्चों में सृजनात्मक कौशल का विकास करने हेतु 15अप्रैल2025 को ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चे उत्साहपूर्वक कार्यशाला की कार्यविधि से अवगत हुए। एवं बहुत हीं रुचिपूर्ण ढंग से कबाड़ से जुगाड़ विधि से अल्फाबेट,अक्षर ज्ञान,बिफॉर आफ्टर नंबर,संख्या ज्ञान,विलोम शब्द,क्राफ्ट वर्क सहित अन्य बहुत हीं आकर्षक शिक्षण सहायक समग्री का निर्माण करना सीखें ।
बनाए हुए शिक्षण सामग्री व चित्रों का उपयोग शिक्षण के दौरान करते है। जिससे किसी भी विषय को समझाने में सरलता होती है. संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार पारकर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के सभी साथी शिक्षकगण तिरनाथ यादव,कमलेश कुमार ठाकुर,अन्नपूर्णा शुक्ला,निर्मला वर्मा, रीतू वर्मा, एवं कक्षा पहिली से पाँचवीं के बच्चें उपस्थित रहे।
