
- कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, प्रो. विपिन सक्सेना, प्रो एस के द्विवेदी, प्रो शिशिर कुमार, डॉ बबिता पाण्डेय, डॉ मनोज कुमार, डॉ नरेन्द्र कुमार, डॉ शालिनी चंद्रा, डॉ कर्मवीर, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री आदि ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई प्रेषित की।
लखनऊ , 24 सितम्बर , बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ (bbau lucknow )के सूचना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ की आचार्य दीपा राज को कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के अनुमोदन के पश्चात संगणक विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।आचार्य दीपा राज विभाग की पहली महिला विभागाध्यक्ष बनी।
Babasaheb Bhimrao Ambedkar University lucknow : कुलसचिव डॉ अश्विनी सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया । विश्वविद्यालय के संकाय के शिक्षकों, छात्र/छात्राओं ने उनके विभागाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर की। आचार्य दीपा राज सदस्य बोर्ड ऑफ़ मैनेजमेंट, सदस्य आतंरिक शिकायत समिति, सहायक डीएसडब्लू जैसे पदों पर रह चुकी है। आचार्य दीपा राज ने बताया कि अपने कार्यकाल में वो विभाग को नयी दिशा और ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगी।
इस दौरान सतत विकास लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये नवीन शोध, शिक्षण और कौशल विकास पर विशेष ध्यान रहेगा। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, प्रो. विपिन सक्सेना, प्रो एस के द्विवेदी, प्रो शिशिर कुमार, डॉ बबिता पाण्डेय, डॉ मनोज कुमार, डॉ नरेन्द्र कुमार, डॉ शालिनी चंद्रा, डॉ कर्मवीर, सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ राजश्री आदि ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई प्रेषित की।
trending video
