बलिया , 24 जून , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया का एक प्रतिनिधि मण्डल पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष/ संरक्षक विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया मनोज मिश्र से शिष्टाचार भेट करके उनका स्वागत जनपद के माध्यमिक शिक्षकों की ओर से किया गया . साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का एक ज्ञापन भी सौंपा गया
ज्ञापन में एन पी एस का रखरखाव व्यवस्थित करने तथा उसका लेखा पर्ची जारी करने , अन्य जनपदों /विभाग से आये शिक्षकों के एन पी एस का शिफ्टिंग DIOS के आई डी पर तत्काल करते हुए उनकी कटौती चालू करने , एल टी ग्रेड से 50% पदोन्नत कोटे में प्रवक्ता पद पर हुई पदोन्नतियों का बिना किसी भेदभाव के अनुमोदित करने ,1 अप्रैल से प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत प्रभारी प्रधानाचार्यों , गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज ,मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज दुबहड़ , इंटर कॉलेज बादिलपुर , इंटर कॉलेज दलनछपरा , इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी , इंटर कॉलेज सागरपाली इंटर कॉलेज ईसारी सलेमपुर आदि को प्रधानाचार्य पद का वेतमान दिये जाने का आदेश निर्गत करने ,इसके लिए जि वि नि ने कहे कि आप सम्बन्धित विद्यालयों के प्रबन्धकों से इसका प्रस्ताव भेजने को कहे ,श्री देवता नन्द राय सेवानिवृत प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज जमालपुर के जी पी एफ का अंतिम निष्कासन का आदेश दो वर्ष पूर्व 29 मई 2024 से जि वि नि कार्यालय में लंबित है।जिसपर जी पी एफ नियमावली के तहत देय व्यय सहित भुगतान तत्काल करने , इंटर कॉलेज हल्दीरामपुर के सेवानिवृत प्रधानाचार्य श्री अखिलेश सिंह का मार्च 2024 का वेतन भुगतान करने तथा जुबली संस्कृत कॉलेज बलिया के प्राचार्य डॉ राकेश पांडे का वेतन प्रबन्धक की हठधर्मिता तथा लेखा कार की मिलीभगत से अवरुद्ध है का तत्काल भुगतान किया जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक गंभीरतापूर्वक सुनते हुए समस्याओं का समाधान 15 जुलाई तक करने का आश्वासन दिया है ।प्रदेश संरक्षक ने जि वि नि को 8 – 9 मई 2026 को संगठन का सम्पन्न संगठन की जिला सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का मुख पत्र शिक्षक तथा अपने द्वारा संकलित वेतन –पेशन निर्धारण का अंक A प्रथम वेतन आयोग से पांचवे वेतन आयोग से संबंधित विभागीय आदेश तथा शासनादेश के प्रति तथा अंक 2 छठवां वेतन मान तथा सातवां वेतन मान के संबंधित शासनादेश के प्रतियाँ भेट की , जिसकी सराहना करते हुए जि वि नि ने कहा कि यह हमारे कार्यालय के लिया काफी उपयोगी होगी क्योंकि आज के बाबू नियम कानून की जानकारी नहीं रखते हैं। प्रतिनिधि मण्डल में जय शेर बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष, जय नारायण कन्नौजिया जिला मंत्री, निगम कुमार सिंह संयुक्त मंत्री , प्रमोद कुमार सिंह संरक्षण मंत्री , दीपक सिंह कार्यालय मंत्री ,विजय शंकर सिंह तथा अतुल कुमार सिंह रहे। यह जानकारी विजय कुमार सिंह
संरक्षक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दी है .
यह भी पढ़ें
