Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
●बच्चे व शिक्षक मॉडल बनवाते समय ज़ीरो कास्ट का रखें ध्यान,प्लास्टिक से करें परहेज़- डॉ दिनेश कुमार
●जितना सस्ता होगा मॉडल उतनी अच्छी होगी रेटिंग-डॉ दिनेश कुमार
एंडोस्कोपी, अल्सर व नेत्र द्वारा मस्तिष्क पर बनने वाले मॉडलों ने किया हैरान
लखनऊ . बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मोतीनगर (Balika Vidyalaya Inter College, Moti Nagar, Lucknow) में 21 अक्टूबर 2026 विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा को माल्यार्पण और उनकी आराधना के साथ हुआ ।उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित किया। विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभा रानी के निर्देशन में अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन मंजुला यादव ने किया। प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने विद्यालय परिवार (Balika Vidyalaya Inter College, Moti Nagar, Lucknow) की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करके मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार का स्वागत और अभिनंदन किया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने सीमा आलोक वार्ष्णेय और उत्तरा सिंह के निर्देशन में छात्राओं द्वारा तैयार मॉडल का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका बच्चों से मॉडल बनवाते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि मॉडल शून्य लागत में बने,बच्चों के माता पिता पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े, और प्रत्येक बच्चा मॉडल तैयार करते समय प्लास्टिक और थर्माकोल जैसे चुनौतीपूर्ण प्रदूषक से परहेज़ करें.

इस प्रदर्शनी में कक्षा नौ से बारह तक की छात्राओं ने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए । इन मॉडल की खास बात यह थी कि ये सभी मॉडल बहुत कम लागत में बनाए गए थे। छात्राओं ने पृथ्वी की सतह, कोरोना प्रभावित फेफड़े का मॉडल, वाटर साइकिल, इलेक्ट्रिक स्विंग, चंद्रयान, सोलर सिस्टम, डाइजेस्टिव सिस्टम, हाइड्रोलिक कार सर्विस, रिफ्लेक्शन ऑफ़ लाइट एंड वैक्यूम क्लीनर,आई वर्किंग मॉडल, फोटोसिंथेसिस, एनिमल सेल एंड अल्ट्रासाऊंड मशीन, कार्बन ऑब्जर्वर, वूमेन सेफ्टी मॉडल, पेंडुलम वेव, एस्केलेटर, रेस्पिरेटरी सिस्टम, प्लांट सेल एंड अर्थक्वेक डिटेक्टर अलार्म, अल्सर का मॉडलजैसे बहुत सारे मॉडल तैयार किए जो हमारी सामान्य जनजीवन में होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक दिखे। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बहुत ही आसान और रोचक ढंग से छात्राओं को विस्तार पूर्वक प्रोजेक्ट्स के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं और कुछ विशेष प्रोजेक्ट्स की तारीफ की । साथ ही कुछ प्रोजेक्ट्स में उन्होंने छात्राओं को कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए जिससे वे मॉडल और भी ज्यादा समाज के लिए उपयोगी हो सके।

सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की वेदांशी भारती द्वारा बनाए गए अल्ट्रासाउंड मशीन मॉडल को प्रथम तथा महक कश्यप के आई वर्किंग मॉडल को द्वितीय स्थान मिला। इसी प्रकार से जूनियर वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा वंशिका के हाइड्रोलिक लिफ्ट मॉडल को प्रथम एवं कक्षा 9 की छात्रा फातिमा को थ्री डी होलोग्राम मॉडल के लिए द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने मुख्य अतिथि का हार्दिक आभार व्यक्त किया ।इस कार्यक्रम में छात्राओं का मनोबल बढ़ाने हेतु विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
