

बहराइच , 3 जनवरी। campussamachar.com, महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में आज 3 जनवरी 2024 गायत्री बाल संस्कार शाला (सुफीपुरा , नगर) में आयोजित साप्ताहिक प्रज्ञा पुराण कथा पर्व समापन अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर प्रकृति एवं हरीतिमा संवर्धन पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया।
महिला प्रज्ञा मंडल ने वैदिक विधिविधान से यज्ञ एवं दीपयज्ञ का आयोजन कर समाज एवं रास्ट्र के नवनिर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष आहुतियां डालकर सस्वर विजयघोष का नाद किया। महामना मालवीय मिशन व गायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजसेवी विधिवेत्ता अनिल त्रिपाठी ने कहा कि , नशा समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है हम सब का दायित्व है कि नशा पर पूर्ण विराम लगाने के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरण महाअभियान में सहभागिता करें।

Latest bahraich news : मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण तथा नशा उन्मूलन के लिए संगठन द्वारा लगातार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है साथ ही नशे से होने वाले कुप्रभावों से जन-जन को अवगत करवाया जा रहा है ताकि अवैध नशा कारोबार पर पूर्ण विराम लग सके। वरिष्ठ पदाधिकारी पर्यावरण विद राम कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि , गायत्री परिवार के माध्यम से जगह-जगह यज्ञ का आयोजन कर लोगों से नशा से दूर रहने का आवाहन किया जा रहा है तथा पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का अभियान भी चलाया जा रहा है।

bahraich news today : रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने लोगों से अधिकाधिक संख्या में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण का आवाहन किया। युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारी विष्णु पाठक ने गायत्री को ज्ञान की गंगोत्री बताते हुए कहा कि , गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए हुए रास्ते पर चलकर हम समाज एवं देश को मजबूत बना सकते हैं। महिला पदाधिकारी कांति मिश्रा ने अपने उद्बोधन में महिलाओं का आवाहन किया कि वे सजग एवं गतिशील बनकर सामाजिक उत्थान में हर सम्भव प्रयास करें तथा लोगों से नशा से दूर रहने का आग्रह करें ताकि हम सभ्य समाज का निर्माण कर सकें।
bahraich news : कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या रेखा श्रीवास्तव ने किया एवं समाज तथा राष्ट्र जागरण के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कथा वाचक मंजू मिश्रा , आराधना गुप्ता , शिवा मिश्रा , गायत्री श्रीवास्तव , सुमन श्रीवास्तव , निर्मला सिंह , सीमा श्रीवास्तव , सतीश मौर्य , दुर्गेश मिश्र , मिथिलेश वर्मा उमा वर्मा जूही मंशा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया।
