बहराइच , 7 अप्रैल , महामना मालवीय मिशन , प्रधान संघ व रूल ऑफ लॉ सोसायटी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने आज नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बहराइच से मुलाकात कर जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध नशा क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन व कारोबार की ओर ध्यान आकृष्ट कराया तथा इसपर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने की मांग की।
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने में प्रशासन को हर संभव सहयोग का भी वायदा किया।
Bahraich News: महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि , जिले में विशेषकर भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध नशा कारोबार , क्रय-विक्रय उपभोग व उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, मेडिकल स्टोर्स पर भी नशीली दवाइयों की बिक्री ही रही है जिसकी चपेट में आकर सैकड़ों तरुण व युवा बर्बाद हो रहे हैं इसपर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने की आवश्यकता है।
प्रतिनिधि मण्डल ने आज पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव से मुलाकात कर जिले में कानून व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु संवाद एवं समन्वय स्थापित करने हेतु पहल की तथा अवैध नशा कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामूहिक आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच ने प्रतिनिधि मंडल को अवैध नशा कारोबार क्रय विक्रय उपभोग व उत्पादन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आश्वस्त किया तथा परस्पर जन संवाद सहयोग एवं समन्वय हेतु लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता बताई। प्रतिनिधी मंडल में प्रमुख रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष भगवान दीन मिश्र , सीमा जागरण मंच प्रदेश महामंत्री शिक्षाविद प० गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी , समाजसेवी-पर्यावरण विद रमेश तिवारी आदि लोग शामिल रहे।
