- 11 जून से जनजागरण यात्रा
- 10 जुलाई से 15 अगस्त तक ब्लाको/ जिलो मे जनजागरण गोष्ठी व सदस्यता अभियान
- 29 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा
- 25 सितम्बर को लखनऊ मे विशाल रैली सरकार से की जाएगी।
लखनऊ , 07 जून , अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली,निजीकरण की समाप्ति, TET की अनिवार्यता की समाप्ति और रोजगार के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच द्वारा जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। जनजागरण यात्रा एव आगामी कार्यक्रमों को लेकर आज एक ऑनलाइन बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने किया।
बैठक को अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज TET अनिवार्यता के कारण लाखों शिक्षकों की नौकरी खतरे में हैं। बढ़ते निजीकरण के कारण लगातार सरकारी नौकरियों में कमी हो रही है। साथ ही पुरानी पेंशन बहाल न होने से शिक्षक और कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। इसलिए अटेवा द्वारा लखनऊ के काकोरी से दिनांक 11जून 2026 को अपराह्न 11बजे से काकोरी में शहीदों को नमन कर जनजागरण यात्रा प्रारंभ की जाएगी। जो विभिन्न ब्लॉको व जिलों में जायेगी।
प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा द्वारा चरण बद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है उसके तहत 11 जून से जन जागरण यात्रा, 10 जुलाई से 15 अगस्त तक जनजागरण गोष्ठी और सदस्यता अभियान, 29 अगस्त को जिला मुख्यालय में शांति मार्च क्यों 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली होगी l
बैठक में प्रमुख रूप से डा ० आसाराम,चंद्रहास सिंह, विक्रमादित्य मौर्य,ओमप्रकाश कनौजिया, डा राजेश कुमार,विजय प्रताप बुढ़नपरी, संजय उपाध्याय, रंजना सिंह,ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,, नरेन्द्र कुमार,अशोक कन्नौजिया, जनार्दन शुक्ला, डा ० अब्बास, कुलदीप सैनी, सुफियान अहमद रजत प्रकाश, धर्मेंद्र गोयन, राजेश जायसवाल, सुमन कुरील, वीरेन्द्र पटेल, राधा प्यारी रावत समेत कई पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
