लखनऊ, 12 अप्रेल , आज एक कलाकार होने के नाते मन बहुत भावुक है। लखनऊ के युवा चित्रकार अश्वनी कुमार प्रजापति ने अपनी चित्रों के मध्यम से जल रंग में, सुरीली स्वर कोकिला आशा भोसले जी का चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके स्वर ने न जाने कितने दिलों को छुआ, कितनी भावनाओं को शब्द और संगीत दिया।

Asha Bhosle Death News: आज जब वे इस संसार से विदा ले चुकी हैं, तब उनकी यादें और उनके गीत हमारे बीच सदा जीवित रहेंगे। एक कलाकार के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी कला के माध्यम से महान विभूतियों को याद करें और उनके योगदान को अमर बनाएं। उनके गीत जैसे – चुरा लिया है तुमने जो दिल को, आज भी हर किसी की जुबान पर आ जाते हैं और दिल को छू जाते हैं। उनकी आवाज़ में एक जादू था, जो समय के साथ और भी गहरा होता गया।

आशा भोसले जी को भुला पाना न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए असंभव है। उन्होंने हर दिल में अपनी एक खास जगह बनाई है। आज हम अपनी चित्रकला के माध्यम से उन्हें नमन करते हैं और कि इस प्रकार महान कलाकारों को अपनी कला के जरिए हमेशा जीवित रखते रहेंगे। लखनऊ के चित्रकार अश्विनी कुमार प्रजापति लखनऊ में अपने चित्रों के माध्यम से चित भारत के महान गीतकार आशा भोसले जी को नमन किया.
