

- स्थापना पूजन करने वाले परिसर के सबसे छोटे जोड़े श्रीमती हनी एवं मयंक अग्रवाल सहित सभी ने हवन व विदाई पूजन भी किया।
बिलासपुर , 07 सितम्बर , सामान्यतः गणेश चतुर्थी पर गणेश की स्थापना व अंनत चतुर्दशी पर विर्सजन होता हैं। लेकिन हिंदुत्व की यहीं विशेषता हैं कि लोग अपनी सुविधानुसार उन्हें निमंत्रण या विदाई दे सकते हैं। जे पी हाईट्स निवासियों ने संपूर्ण विधिविधान से हवन यज्ञ कर गणपति बप्पा को पारंपरिक रूप से अपने धाम विदा किया गया। स्थापना पूजन करने वाले परिसर के सबसे छोटे जोड़े श्रीमती हनी एवं मयंक अग्रवाल सहित सभी ने हवन व विदाई पूजन भी किया।

समिति के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित सभी परिजनों का तन मन धन से सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

