
- कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश बरनवाल और मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया
देवरिया , 15 अप्रैल। महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजेश बरनवाल और मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों को को संबोधित करते हुए कहा स्वस्थ समाज बनाने के लिए चिकित्सक वर्ग को सभी तरह के भेदभाव मिटाकर के एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी 18- 18 घंटे पढ़ा करते थे लेकिन आप लोगों को अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं आप 18 घंटे नहीं पर इतना जरूर पढ़िए जिससे आप अपना कोर्स आसानी से पूरा कर सके !
Ambedkar Jayanti 2023 : 14 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष “नालेज डे” के रूप में मनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देने के लिए आश्वासन दिया। ग्रामीण परिवेश में स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचाने के लिए, प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए संकल्प लिया ।
Ambedkar Jayanti 2023 : सह आचार्य डॉ राजीव सक्सेना ने कहा कि हम लोग 21वीं शताब्दी में जी रहे हैं सब को एकजुट होकर के कार्य करने की जरूरत है जब हम एकजुट होकर के कार्य करेंगे तो विकास की दौड़ में पूरे विश्व में शीर्ष स्थान प्राप्त करने से हमें कोई रोक नहीं सकता हैं .
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन के घटनाओ के बारे में परिचित कराया तथा उनकी शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला , उनके ओजस्वी भाषण के दौरान लगातार प्रांगण में तालियां गुजती रही ! कार्यक्रम में डॉक्टर राजीव सक्सेना डा कल्पना पुरोहित डॉ एसएस द्विवेदी, डॉ दयाशंकर सिंह ,डॉ माया सिंह डॉ सोनू कुमार व कालेज के जूनियर, सीनियर रेजिडेंट और समस्त छात्र-छात्राएं व चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे ।
