गोंडा,06 जून , अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) द्वारा आयोजित संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (Nursing Entrance Exams) गोण्डा जनपद में आज 06 जून को सकुशल , शुचिता पूर्ण सम्पन्न हुई| परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जितेंद्र सिंह ,अंग्रेज़ी विभाग की असिस्टेंट प्रो.डॉ वंदना भारतीय, प्रो अनूप कुमार सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ एवं डॉ शशांक शेखर राम स्वरूप यूनिवर्सिटी लखनऊ को सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था।
प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया की गोण्डा जनपद में इस परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए 09 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे,इस परीक्षा में बी.एस-सी, पोस्ट बेसिक बी एस सी, एम एस-सी नर्सिंग, के 4433 अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्रों के लिए अलॉट किया गया था ।परीक्षा में 4368 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए व परीक्षा में 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे ।

Nursing Entrance Exams: प्रो सिंह ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थित के बाद उन्हें परीक्षा (Nursing Entrance Exams) में बैठने की अनुमति प्रदान की गई ।सम्पूर्ण परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई । अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित यह परीक्षा प्रदेश के 20 जनपदों में आयोजित की गई , परीक्षा के कुशल संचालन के लिए पूरे प्रदेश को 9 जोन, में विभाजित किया गया | प्रो. सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए गोंडा के थामसन इंटर कॉलेज , रोजवुड इंटर कॉलेज , फातिमा स्कूल ,एस सी पी एम आयुर्वेदिक कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ,श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज एवं जिगर स्कूल
को परीक्षा केंद्र बनाया गया था ।
ABVMU) news : परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो प्रतिनिधि मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) की तरफ से नियुक्त किए गए थे ।प्रो सिंह ने बताया कि , जिला प्रशासन , सभी परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्षों उनके सहयोगियों , शहर के प्रमुख एच डी एफ़ सी बैंक के प्रबंधकों अभिभावकों व परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के सहयोग से जनपद में शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें
