लखनऊ | नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘संविधान दिवस’ के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायक स्लोगन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के कुशल संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने सभी छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता सिंह एवं बीएड विभाग की प्रवक्ता डॉ. दीपशिखा मौजूद रहीं ।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा
स्लोगन प्रतियोगिता –
प्रथम -अंकिमा देवी
द्वितीय -पूर्वी श्रीवास्तव
तृतीय – गुनी गुप्ता
सांत्वना -सुकृति मौर्य एवं पलक शर्मा
पोस्टर प्रतियोगिता –
प्रथम -अंजलि कुमारी
द्वितीय -अंशिका मिश्रा
तृतीय -मनस्वी द्विवेदी

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और मौलिक विचारों के माध्यम से लोकतंत्र, मतदान के महत्व, महिला सशक्तिकरण और मौलिक कर्तव्यों पर अत्यंत प्रभावशाली व सार्थक स्लोगन प्रस्तुत किए।
निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों की मौलिकता, विषय-वस्तु की गहराई और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ स्लोगनों एवं पोस्टर का चयन किया। निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
