लखनऊ। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के जनपद लखनऊ द्वारा दिनांक 24, 25 एवं 26 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में लखनऊ जनपद के लगभग 200 विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड प्रतिभाग करेंगे।
रैली का शुभारंभ दिनांक 24 नवंबर 2026 को लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, लखनऊ एवं श्री विपिन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय इस जनपदीय रैली में स्काउट एवं गाइड की प्रतिभा, अनुशासन, कौशल, रचनात्मकता तथा सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
रैली में आयोजित होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां
प्रथम दिवस – 24 नवंबर 2026
वर्दी प्रतियोगिता
मार्च पास्ट
शारीरिक प्रदर्शन
गीत एवं वादन
कैम्प क्राफ्ट (तम्बू हेतु स्थान आवंटन)
द्वितीय दिवस – 25 नवंबर 2026
पायनियरिंग
प्राथमिक सहायता
कैम्प फायर
सिग्नलिंग
तृतीय दिवस – 26 नवंबर 2026
विनिर्मित भोजन
प्रदर्शनी
झांकी
कैम्प क्राफ्ट का मूल्यांकन
इस रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आपदा के समय सेवा करने की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस जनपदीय रैली में जनपद के लगभग 200 विद्यालयों की सहभागिता से स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस संबंध में जानकारी जनपदीय रैली के संयोजक एवं संरक्षक डॉ. आर. पी. मिश्र, जिला सचिव श्री अनिल शर्मा तथा कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा ने दी।
