लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath ) ने देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने आज 20 नवंबर 2026 को X (पूर्व में ट्विटर) पर आधिकारिक शुभकामना संदेश साझा किया है। इसमें उन्होंने (CM Yogi Adityanath ) कहा है कि भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवोत्थान एकादशी तथा तुलसी विवाह की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!CM Yogi Adityanath : भगवान श्रीहरि एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का संचार हो तथा सम्पूर्ण जगत का कल्याण हो |
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, जिसके बाद विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होती है।
