राजनीति में प्रत्येक कदम आगे चलने की दिशा तय करता है | कई बार कुछ बातें और टिप्पणियां इतनी अप्रासंगिक हो जाती हैं कि वे राजनीतिक लाभ देने के बजाय राजनीतिक नुकसान कर बैठती हैं | यह बात किसी एक व्यक्ति किसी दल या समूह पर लागू नहीं होती बल्कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में भी लागू होती है| इसीलिए अक्सर कहा जाता है सही समय पर सही फैसला लेना ही समझदार व्यक्ति की निशानी होती है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह चर्चा हम इसलिए कर रहे हैं कि इस बार दीपावली के अवसर पर कांग्रेस के दो बड़े नेताओं द्वारा ऐसी ही टिप्पणी कर दी गयी, जिससे न केवल उनकी राजनीतिक सूझबूझ की अपरिपक्वता का पता चलता है , बल्कि देश की वर्तमान राजनीतिक -सामाजिक परिस्थितियों में उनकी पार्टी के सामाजिक जनाधार को भी कमजोर करती है |
पहले हम बात करें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ( Mallikarjun Kharge ka bayan ) की टिप्पणी का | कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता , कई बार के विधायक- मंत्री और कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ( Mallikarjun Kharge ka bayan ) ने दीपावली की खुशी को ईद की खुशी जैसी बताकर उन्होंने त्योहारों में भी सियासी तड़का लगाने की असफल कोशिश की है | उनकी टिप्पणी को न तो राजनीतिक संदर्भ में उपयुक्त माना जा सकता है और ना ही धार्मिक उल्लास की खुशी में | महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक धर्म की अपनी खूबसूरती है, उसके अपने त्यौहार हैं , उसका महत्व और सामाजिक संदेश है | ऐसे में किसी त्योहार की तुलना दूसरे धर्मं से करना न केवल अपरिपक्वता होगी, बल्कि संबंधित धर्म की सहिष्णुता और उसके सदाचार पर भी एक व्यक्ति विशेष का अनुचित विश्लेषण होगा |
मल्लिकार्जुन खड़गे का ईद जैसी खुशी वाला बयान
धर्म की व्याख्या एक व्यक्ति के लिए संभव नहीं होती है | हर धर्म के अंतर्निहित हैं और उनकी संपूर्ण व्याख्या किसी मानव के बस की बात नहीं है | शायद इसीलिए व्यक्ति को धर्म की व्याख्या की कभी पूर्ण व्याख्या नहीं कर पाता है | धर्म ग्रंथो में भी धर्म की व्याख्या को इसी तरह लिखा गया है और बताया गया है कि धर्म की सीमाएं अनंत हैं और उसकी व्याख्याएं भी अनंत हैं | व्यक्ति अपनी समझ से उनकी व्याख्या करता रहता है और सुलभ संदर्भों को तो अपने जीवन में ग्रहण भी करता है , ऐसे विस्तार वाले धर्म के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली की खुशी को ईद जैसी खुशी वाले बयान से न केवल से सनातन धर्म के लोग नाराज हुए हैं बल्कि लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता की हिमायती भी इसे उपयुक्त नहीं मानते हैं |
कांग्रेस का उल्टा दांव पड़ गया
अब सवाल यह है कि क्या उन्होंने यह टिप्पणी अपने राजनीतिक लाभ के लिए की है ? संभव भी है क्योंकि वे राजनेता हैं और राजनीतिक चश्मे से देखने तो उनकी यह टिप्पणी उल्टा पड़ गयी है | यह बात सर्वविदित है कि कांग्रेस अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए, पुराने वोट बैंक को वापस पाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है , लेकिन यह प्रयास कई दशकों से फलीभूत नहीं हो रहे हैं | ऐसे में स्थिति वैसी ही है जैसे कोई असफल व्यक्ति असफलता से निराश और हताश हो जाता है | कई बार ऐसे कदम उठा लेता है जो उसे सफलता के बजाय असफलता की हो और धकेल देते हैं |कुछ ऐसा ही इस टिप्पणी से हुआ है |
राहुल गाँधी नक्सल पर पीएम को क्यों घेरा
अब एक दूसरी बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस्तर में जाकर सेवा के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया | उनके साथ खुशियां बांटी उन्हें शाबाशी देते हुए कहा सैनिकों के त्याग, बलिदान और शौर्य के बल पर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का सफाया हो गया है, जिन्हें छत्तीसगढ़ की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी है , उन्हें बस्तर की भली प्रकार जानकारी होगी कि किस प्रकार दिनदहाड़े वहां आम नागरिकों की हत्याएं हुई हैं और विकास के लिए जब सड़के, स्कूल अस्पताल बनवा जाते थे तो उन्हें विस्फोट करके उड़ा दिया जाता था और काम करने वाले इंजीनियर, ठेकेदार और मजदूरों को भी प्रताड़ित किया गया |
नक्सली हिंसा से रक्त रंजित रहा छत्तीसगढ़
नक्सली समूहों की हिंसा से न केवल बस्तर अपितु छत्तीसगढ़ का एक बड़ा हिस्सा नक्सलवाद की भेंट चढ़ गया और यह सिलसिला दशकों तक चलता रहा लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जब नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया तो शुरुआती दौर में इस पर प्रश्न चिन्ह लगाए गए लेकिन अब जब यह अभियान सफल हो गया और नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ घोषित कर दिया गया है तो विरोधी दलों खासकर कांग्रेस को दर्द हो रहा है | यह भी तब जब कांग्रेस के 40 से अधिक नेता -कार्यकर्ता एक साथ नरसंहार में मारे गए थे | ऐसे में दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री का बस्तर दौरा न केवल समसामयिक और जवानों का हौसला बढ़ाने वाला रहा बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की एक नई धारा को आगे बढ़ाने में भी सफल होता दिखा लेकिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रधानमंत्री के लिए चुनौती भरे शब्दों का उपयोग कर उन्हें बहस के लिए ललकारा वह नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता है |
राहुल गांधी के बयान की टाइमिंग सही नहीं
राहुल गाँधी ( Rahul Gandhi ) ने इस प्रकरण में सेवा के जवानों को भी घेरा और प्रधानमंत्री की निष्पक्षता, ईमानदारी और सत्य निष्ठा पर भी सवाल खड़े किए| बात समय की है कि जब प्रधानमंत्री बस्तर के दौरे पर सेवा के जवानों के साथ उनके शौर्य की प्रशंसा कर रहे हों तो देश की संसद में नेता प्रतिपक्ष ( Rahul Gandhi ) उनके इस प्रयास को हल्के में ले और खुद भी हल्की प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे तो लोग सवाल करेंगे ही | ( Rahul Gandhi ) यह काम बाद में भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने समय सही नहीं चुना |
जाहिर सी बात है कि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं की प्रतिक्रियाओं ने भारतीय जनता पार्टी के हाथ एक ऐसा मुद्दा दे दिया है जो कांग्रेस के न केवल खिलाफ है बल्कि कांग्रेस के राजनीतिक समर्थन को भी कम कर देता है | ऐसे में महत्वपूर्ण बात यह है कि अगले साल पांच राज्यों में चुनावी जीत दर्ज करने के लिए लालायित कांग्रेस के नेता अपनी टिप्पणियों से न सनातन धर्म से जुड़े लोगों को नाराज और अपमानित महसूस कराती रहेगी तो फिर उसकी राजनीति विचारधारा को देश के हित में, राष्ट्र के हित में और विकास के हित में कैसे कहा जा सकता है|
पहले देश फिर राजनीति
राजनीतिक दलों के अपने-अपने तर्क, सुझाव और समर्थक होते हैं | हर समर्थक अपने नेता के वाक्य को न्याय संगत करार देता है | इन दोनों नेताओं की टिप्पणियों में भी कांग्रेस के समर्थक -पदाधिकारी उनके प्रवक्ता न्याय संगत बताने के लिए तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं, लेकिन सामान्य आदमी इतना वैज्ञानिक और तर्कशील नहीं है कि वह उनके तर्कों में आए उसे सीधा-सीधा दिखता है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन ने किस समय क्या कहा ? और उसका स्वाभाविक अर्थ क्या हो सकता है ? इसलिए जरूरत यह है न केवल कांग्रेस बल्कि और राजनीतिक दलों को भी सोच समझ कर अपने राजनीतिक भविष्य से पहले देश के भविष्य को देखते हुए टिप्पणियां करनी चाहिए और वह भी बिना किसी धर्म , समाज, वर्ग को लक्षित किये हुए , तभी एक स्वस्थ समृद्ध और विकसित भारत बन सकता है |
