बिलासपुर | 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता पीएम श्री सजेस कन्या सरकंडा बिलासपुर में आयोजित की गई जिसमें सीनियर ग्रुप में पीएम श्री सेजेस चकरभाठा के आर्या दुबे एवं शुभम पांडे को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ और राज्य स्तरीय के लिए चयनित हुये | उनका मुख्य कथानक ई-4 एवं उपकथानक डिजिटल होम को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट निर्माण किया |

डिजिटल होम प्रोजेक्ट की विशेषता
हमारा डिजिटल होम प्रोजेक्ट नई तकनीक की खोज, प्रयोग और विकास पर आधारित है, जो AI, रोबोटिक्स और स्मार्ट सिस्टम से जीवन को आसानऔर स्मार्ट बनाता है।
इसमें स्मार्ट होम, स्मार्ट गार्डन, स्मार्ट मोबिलिटी, ग्रीन एनर्जी और ऑटोमैटिक लाइटिंग-सुरक्षा की सुविधा है, जो दिव्यांग लोगों के लिए भी जीवन को सुलभ बनाती है।
हमारा विज़न है – “खोजें, प्रयोग करें, विकसित हों और बेहतर बनाएं – एक स्मार्ट, हरित और सुलभ भविष्य का निर्माण।” इस प्रोजेक्ट को बनाने में मार्गदर्शक शिक्षक श्री मनोज कुमार यादव का अहम योगदान रहा | उन्होंने टॉपिक चयन से लेकर नियमित रूप से मार्गदर्शन कराते रहे | संभागीय संचालक अश्वनी भारद्वाज , जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे, सहायक संचालक डॉ अनिल तिवारी एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ गायत्री तिवारी के हाथों सर्टिफिकेट प्रदान किया गया |
यह भी पढ़ें :
विद्यालय के प्राचार्य विकास नायक राय ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की एवं इसी प्रकार लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया | समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बधाई दिये विद्यालय में अत्यंत हर्ष का माहौल है |
