रायगढ़ | छत्तीसगढ़ से एक खुश कर देने वाली खबर है | जन्म दिवस पर ऐसा उदाहरण बहुत कम देखने को मिलता है जैसा रायगढ़ में एक प्रधान पाठक ने किया | उन्होंने अपनी पोती के जन्म दिवस को नए अंदाज में मनाकर यादगार बना दिया | भूषण लाल पटेल प्रधान पाठक मा. शा. टटकेला संकुल केंद्र केशला बिकास खंड लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग.) ने पोती दिब्यांशी पटेल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाला के सभी बच्चों निःशुल्क जैकेट संकुल प्राचार्य आर. एन. बघेल एवं ग्राम टटकेला के सरपंच श्रीमती राजकुमारी दिनकर के कर कमलों द्वारा बितरण किया गया| कुल 43 बच्चों को प्रदान किया गया| यह सब पाकर बच्चे वहुत ही खुश हुए |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस तरह से जन्म दिवस मनाये जाने की पूरे क्षेत्र में चर्चा है | जिन बच्चोँ को उपहार स्वरूप जैकेट मिला है उनके माता पिता भी दिव्यांशी को आशीर्वाद दे रहे हैं |
