लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (5 नवंबर 2026) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा चयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। इन नियुक्तियों से प्रदेश की विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं (Forensic Laboratories) और ई-फॉरेंसिक 2.0 व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी| इनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने किया है | इनमें 28 वैज्ञानिक अधिकारी हैं |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक्स पर एक पोस्ट में इन संभी को बधाई दी है | उन्होंने कहा कि अपराध की निष्पक्ष जांच, ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य और दोषियों को समय पर सजा दिलाना ही सुदृढ़ न्याय व्यवस्था का आधार है।
प्रदेश में वर्तमान में 12 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जबकि छह अन्य जिलों में इन्हें स्थापित करने का काम चल रहा है। अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली भी लागू की गई है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फारेंसिक साइंस स्थापित है। इसके अलावा प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए जांच की सुविधा उपलब्ध है।
