कानपुर | डी.ए-वी. (पी.जी.) कालेज, कानपुर एवं श्रीमद्भगवद्गीता एवं वैदिक वाङ्मय शोधपीठ, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में “श्रीमद्भगवद्गीता : आज के युवाओं की मार्गदर्शक” ( Srimad Bhagavad Gita: A Guide for Today’s Youth ) विषय पर कार्यशाला महाविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रो.संजीव गुप्ता, कुलपति, सी.एस.ए. वि.वि., कानपुर ने गीता को आज सभी जाति, धर्म के लिए उपयोगी व आवश्यक ग्रन्थ बताते हुए कहा कि गीता के अनमोल वचन नीरसता को दूर करने वाले हैं और तनावमुक्त करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा.उमेश पालीवाल ने विद्यार्थियों के लिए गीता को अत्यन्त हितकारी बताया और प्रतिदिन गीता का पाठ करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता, सह संयोजक (शोधपीठ) ने विषय प्रवर्तन करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के माहात्म्य का बोध कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मनोज जौहरी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत, अभिनन्दन किया और कार्यशाला में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को गीता के प्रेरक तथ्यों को बताया।

सम्मानित मंच ने योग के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उन्हें उत्साह से भर दिया। ध्यातव्य है कि डिप्लोमा इन यौगिक साइन्स, डी.ए-वी. कालेज, कानपुर के योग प्रशिक्षुओं ने कानपुर योगासन चैम्पियनशिप 2026 में 10 स्वर्ण, 09 रजत व 04 कांस्य सहित कुल = 23 पदक जीतकर आल ओवर चैम्पियन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता में योगप्रशिक्षिका श्रीमती कंचन गुप्ता के नेतृत्व में कुल 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था और सभी ने अनेक पुरस्कार जीतकर डी.ए-वी. कालेज, कानपुर का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले योग प्रशिक्षुओं के नाम अर्पणा, आंचल, आशीष, गीता आर्या, कविता, कौमुदी, उमा,सृष्टि, प्रशस्ति, सावित्री, सोना, रोज हैं।
संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार पाण्डेय, प्रो.लोकेश सक्सेना, प्रो.एस.एस. कालरा, प्रो.पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रो.जितेन्द्र मोहन, डा.सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा.नरेन्द्र बाबू शाक्य, डा.अमित द्विवेदी, डा. रत्ना गौढ, डा. मोनिका अग्रवाल, अर्चना सिंह, प्रो. राम जी प्रसाद, प्रो.सीमा आर्य, प्रो.आर.एस.यादव, प्रो.अनुराग सक्सेना आदि शिक्षकों ने योगप्रशिक्षुओं को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की।
आयोजन समिति के संयोजक प्रो.सुनील कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के प्रो.पंकज टण्डन, प्रो.सौम्या, डा.दिवाकर पटेल, डा.चन्द्रसौरभ, डा.ज्ञान गुप्ता, डा. श्रुति श्रीवास्तव एवं डा.सवितुर प्रकाश गंगवार, कोर्स कोआर्डिनेटर, डिप्लोमा इन यौगिक साइन्स आदि सदस्यों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा.यतीन्द्र सिंह ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
यह भी पढ़ें :
