लखनऊ | लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में आज पूर्व मुख्य सचिव डॉ अनूप चन्द्र पांडेय ने ‘’किस्सा प्रशासन का द्वितीय अध्याय ‘कुंभमेला:एक नया नगर” पर व्याख्यान दिया|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, के संरक्षण में “किस्सा प्रशासन का: द्वितीय अध्याय – कुंभमेला” का आयोजन किया गया। अध्याय का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वैशाली सक्सेना, डॉ. नंदिता कौशल, डॉ. सुशील सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रोफेसर वैशाली सक्सेना ने प्रशासन की चर्चा की तथा अनूप चंद्र पांडेय के प्रशासनिक अनुभव को विभाग के लिए मार्गदर्शक बताया।

इस उपलक्ष्य में अनूप चंद्र ने कुंभ के प्रबंधन की चर्चा की तथा परियोजना प्रबंधन में सहयोग और समन्वय के महत्त्व को समझाया । अपने निजी अनुभव साझा करते हुए अनूप चंद्र ने कुंभ मेले के प्रबंधन की तुलना एक नए नगर बसाने के समान बताया । कार्यक्रम का संचालन श्रेया यादव ने किया। इस कार्यक्रम में सभी शोधार्थी उपस्थित रहे तथा विभिन्न विभागों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन डॉ सुशील सिंह चौहान ने आभार व्यक्त करके किया ।
यह भी पढ़ें –
