सेमरताल | इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत संकुल केंद्र सेमरताल में ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर शानदार आयोजन किया गया। संकुल के अंतर्गत आने वाली सभी शालाओं – हायर सेकेंडरी सेमरताल, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बालक, प्राथमिक शाला सेमरताल, प्राथमिक शाला गतौरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गतौरी, प्राथमिक शाला भदौरिया खार, शासकीय प्राथमिक शाला नहरीभाठा, शासकीय प्राथमिक शाला नवगांवा, गुरुकुल गतौरी, शारदा विद्या मंदिर गतौरी एवं विद्या मंदिर गतौरी में इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सभी शालाओं में बच्चों द्वारा नुक्कड़ सभा, जागरूकता रैली, क्विज प्रतियोगिता और ई-कचरा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला सेमरताल में आयोजित हुआ। यहाँ शैक्षिक समन्वयक श्री ओमप्रकाश वर्मा जी ने बच्चों को ई-कचरे पर आधारित सुंदर गीत सुनाया और समझाया कि खराब मोबाइल, चार्जर, वायर, बैटरी, टीवी, बल्ब जैसे इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कूड़ेदान में या इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। उन्होंने बच्चों से ऐसे अनुपयोगी सामानों को एक जगह इकट्ठा कर अधिकृत रिसाइक्लर को देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को श्रीमती सुमन राजेन्द्र कौशिक, प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल एवं प्रधान पाठक श्रीमती शांति तिर्की जी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि ई-कचरे से निकलने वाली जहरीली गैसें पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। इससे बचाव के लिए ही इसका वैज्ञानिक निपटान जरूरी है। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।
यह भी पढ़ें –
