लखनऊ | उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई. शासन की तरफ से इस संबंध में आज आदेश भी जारी कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई. अवकाश के संबंध में शासन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं. इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालय में अवकाश रहेगा.
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को कानपुर के बिठूर पहुंचेंगे. योगी आदित्यनाथ यहां वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे. साथ ही कई विकास परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे |
लखनऊ विश्वविद्यालय -कालेजों में अवकाश
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी अवकाश घोषित कर दिया है| विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को लखनऊ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय में सार्वजनिक अवकाश रहेगा |
