वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज (25 अक्टूबर 2026) वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ (Wings Over Ganga) एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की और लिखा है कि-
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा। इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।
माँ गंगा की पावन धरा पर राष्ट्र रक्षा का पराक्रम, औद्योगिक विकास का संकल्प और सनातन संस्कृति का गौरव नए भारत की सामर्थ्यवान यात्रा को नई ऊंचाई प्रदान करेंगे।
इस गौरवपूर्ण अवसर से जुड़ी मुख्य जानकारियां:
- मुख्य अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर शो में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- विशेष अतिथि: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।
- समय: एयर शो दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित होगा। इससे पहले सुबह करीब 11:00 बजे पीएम मोदी मिर्जामुराद/वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे।
- शामिल होने वाले विमान: इस एयर शो में भारतीय वायु सेना के तेजाज (Tejas), प्रचंड (Prachand LCH), सुखोई-30MKI (Su-30MKI) और राफेल (Rafale) जैसे लड़ाकू विमान, परिवहन विमान, तथा भारतीय थल सेना और नौसेना के विमान हिस्सा लेंगे।
- विशेष प्रदर्शन: वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्य किरण एरोबेटिक टीम’ (Surya Kiran Aerobatic Team) और ‘सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम’ अपने साहसिक करतब दिखाएंगी।
