लखनऊ . आपसी अंतर्द्वंद में उलझे माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) के लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने शिक्षकों से वोट और सहयोग मांगते हुए एक बड़ा वादा किया है. मतदाताओं से मत एवं समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह वादा करते हैं कि विधायक निधि में कोई कमीशन नहीं लूंगा . उन्होंने यह भी कहा है कि उनका संकल्प है कि अपने जीवन की अंतिम सांस तक खून के आखिरी कतरे तक शिक्षकों के हितों के लिए संघर्षशील रहूंगा .
शर्मा गुट के प्रत्याशी द्वारा विधायक निधि में कमीशन बाजी को लेकर किया वादा चर्चा में आ गया है. इसकी वजह यह है कि बिना किसी का नाम लिए जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने किस व्यक्ति पर निशाना साधा है . उनके समर्थक सफाई देते घूम रहे हैं. उनके कहने का मतलब साफ़ है कि विधायक निधि में कमीशन बाजी हो रही है, लेकिन जगजीवन प्रसाद शुक्ल अगर चुनाव अगर जीते जीतते हैं तो वह कमीशन नहीं लेंगे .शिक्षकों के संपर्क अभियान में उनके इस वादे की चर्चा के साथ ही अन्य विभिन्न उम्मीदवारों और समर्थकों के बीच भी कमीशन बाजी को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं .

लोग अपने अनुसार इसकी व्याख्या कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है क्या विधायक निधि में कमीशनबाजी हो रही है और अगर हो रही है तो वह कौन लोग हैं जो कमीशन बाजी के धंधे को आगे बढ़ा रहे हैं ? 23 अक्टूबर को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी सहित माध्यमिक शिक्षक संघ के पांडेय गुट और शर्मा गुट सहित विभिन्न उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है. अब देखना यह महत्वपूर्ण होगा कि जगजीवन प्रसाद शुक्ला की अपील शिक्षको पर कितना असर करती है ?
शिक्षक नेताओं ने वोट मांगे
इस चर्चा के बीच माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) लखनऊ के पदाधिकारियों ने संगठन के महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डॉ आर के त्रिवेदी , सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, जिलामंत्री महेश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एस के मणि शुक्ला ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शर्मा गुट के अधिकृत प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल के समर्थन में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की, नेताओं के अनुसार श्री जय नारायण मिश्र इंटर कॉलेज, बाबा ठाकुरदास इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज बालाकदर, लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज, जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, राजकीय निशातगंज में सम्पर्क कर वोट और सहयोग मांगा .
यह भी पढ़ें –
