लखनऊ . श्यामसुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter College Lucknow ) में आज महानवमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया . विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यालय परिसर में आमंत्रित कन्याओं के चरण पखारे और उन्हें विधि विधान से भोजन कराया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे. विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया विद्यालय परिवार की ओर से लगातार नियमित रूप से प्रतिवर्ष महानवमी के पावन पर पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि आज कार्यक्रम में विधि विधान से यह आयोजन किया गया है . उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार सदैव से ही बालिका शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करता रहता है और विद्यालय में बालिका शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता है.
यह भी पढ़ें –
