लखनऊ . उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडे गुट ) अपनी जीत सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है . लखनऊ से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार आशीष कुमार सिंह को भारी जीत दिलाने के लिए पांडे गुट के सभी बड़े नेता राजधानी लखनऊ सहित संबंधित जिलों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखनऊ, बाराबंकी , सीतापुर, हरदोई सहित सभी जिलों में जिला इकाइयां भी पूरी तरह से सक्रिय हैं बैठकें करके मतदाताओं से विद्यालयों में जाकर संपर्क किया जा रहा है और मत एवं समर्थन मांगा जा रहा है. इसी क्रम में बाराबंकी और सीतापुर जनपद में संपर्क किया जा रहा है. सीतापुर जनपद में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करके कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेज अहमदपुर, इलाही बख्श इ का ईटारी,गन्ना औद्योगिक उ मा विद्यालय परसेण्डी, जनता इ का कल्यानपुर,जनता इ क रंगवा,सरदार पटेल इ का,गांजर इ का,रामपाल सिंह रामप्यारी इ का,वीरेंद्र सिंह शकुंतला देवी इ का तंबौर,जनता इ का लालपुर बरेती,ओम कमल पब्लिक इ का लालपुर बाज़ार तथा खेमकरन इ का लहरपुरके शिक्षक साथियों से मिलकर आशीष सिंह के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की गई।मेरे साथ कोषाध्यक्ष अनिल राठौर, प्रधानाचार्य मोतीलाल यादव ने अभियान में शिक्षकों से वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप दलगत राजनीति से इतर कार्यरत शिक्षक के पक्ष में मतदान करने के गुण दोष समझाए।संजय कुमार बाजपेयी प्रदेश संरक्षण मंत्री ने बताया समर्थन मिल रहा है .

संगठन प्रबक्ता ने किया बाराबंकी जिले का तूफ़ानी दौरा, शिक्षकों से मिला व्यापक समर्थन
इसी प्रकार संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र वैस्वार, एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी के संयुक्त मार्गदर्शन में बाराबंकी जिले के विद्यालयों का सघन दौरा कर प्रत्याशी को प्रथम वरीयता का वोट कर विधान परिषद में भेजने की अपील की।

दौरे की शुरूआत नगर के डी ए वी कॉलेज से कर अलग अलग दो टोलियों मे दौरा कर किया।संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष डॉ नन्हे सिंह, हरिश्च न्द्र सिंह, के एम मिश्र, लाल बहा दुर शास्त्री इ का,दरियाबाद, अंग्लो इंटर कॉलेज,आलिया गंज, पटेल पंचायती इ का, राम सनेही घाट ,सरस्वती इ का सघन दौरा कर अपने प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।इसके साथ टोली ने पूरे ड ल ई राजकीय हाई स्कूल,कोटवा धाम एवं खजु री स्थित विद्या ल यों में जाकर शिक्ष कों की सभा कर प्रत्या शी के समर्थ न मे मत दान किये जाने की अपील की। शिक्ष कों का प्रत्या शी के पक्ष में समर्थन मिला।

दूसरी प्रचार टोली का का नेतृत्व संरक्ष क सुरेश चंद्र वैस्वार के साथ नीबू लाल गुप्त, राम चंद्र राम , एवं राम अभिलाख वर्मा ने बाराबंकी जिले के पी डी इंटर कालेज, किसान इ का देवा, वारसी इ का देवा, प्रतिभा शिक्षा निकेतन, नरैली, एवं भया रा, आज़ाद इ का फतेपुर तथा नेशनल इ का फतेपुर का सघन दौरा कर आशीष कुमार सिंह के लिए भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। दोनों टोलियों को चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक समर्थ न मिला।
यह भी पढ़ें –
