लखनऊ , नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ (Navyug Kanya Mahavidyalaya) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” के तहत आज एक विशाल एवं नयनाभिराम रंगोली का निर्माण किया गया। यह संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) की प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्षा प्रो० सीमा पाण्डेय व सेवा संकल्प अभियान की संयोजिका डॉ. सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने प्राकृतिक फूलों और सतरंगी रंगों के संगम से एक भव्य रंगोली का निर्माण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!campussamachar.com : छात्राओं द्वारा निर्मित इस विशाल रंगोली में सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रीय चेतना को अत्यंत कलात्मक रूप में उकेरा गया। इसमें खुशहाल परिवार, नशा मुक्ति अभियान, उज्ज्वल भविष्य, नारी शक्ति, नशे से मुक्ति, नशे से आज़ादी, सजग भारत, खेलो भारत-नशा मुक्त भारत, “नशे को ना” तथा केंद्र व राज्य सरकार की ‘विकसित भारत’ संकल्पना से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रंगों और फूलों की विविध छटाओं के माध्यम से सजीव रूप दिया गया। रंगोली के प्रत्येक हिस्से ने युवाओं और समाज को व्यसनों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित व सक्रिय जीवनशैली अपनाने का सशक्त संदेश दिया।
campussamachar.com news : इस अवसर पर महाविद्यालय (Navyug Kanya Mahavidyalaya) की कार्यवाहक प्राचार्य मेज़र (डॉ.)मनमीत कौर सोढ़ी, सम्मानित प्रवक्तागण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थित होकर रंगोली का अवलोकन किया तथा छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रयास की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
Trending Video –
