लखनऊ | लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु का चुनावी दौरा लगातार जारी है। सभी जिलों में कई टीमों का गठन कर वोटरों से जनसंपर्क कर विजय कुमार बन्धु को जिताने की अपील की जा रही है।

विजय कुमार बन्धु के समर्थन में आज अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने नेतृत्व में एक टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, आई.ई.टी. में प्रचार कर वोट मांगे। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय के शिक्षको और कर्मचारियों समेत स्नातक उत्तीर्ण छात्रों से पुरानी पेंशन बहाली,निजीकरण की समाप्ति और नौजवानों के रोजगार के लिये विजय कुमार बन्धु के सामने एक लिखकर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क में डॉ नीरजपति त्रिपाठी के साथ डॉ राजेश कुमार,डॉ सैय्यद अब्बास, अजीत सिंह, अमन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –
