बिलासपुर | जनसेवा के प्रति समर्पण, आत्मीय संबंधों की मधुरता और सम्मान की गरिमामयी परंपरा का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 15 अक्टूबर को केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

भरनी-परसदा के विशाल मैदान में आयोजित भव्य एवं गरिमामय जन्मदिन समारोह के अवसर पर पोषण साहू के आमंत्रण पर पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को पुष्पगुच्छ एवं उनका आकर्षक तैलचित्र सप्रेम भेंट किया। इस आत्मीय भेंट के माध्यम से फेडरेशन की ओर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान, जनकल्याणकारी कार्यों तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं। समारोह में उपस्थित फेडरेशन के पदाधिकारियों ने भी आत्मीयता के साथ शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस गरिमामयी अवसर पर फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुर्रे, प्रदेश सलाहकार रंजीत बनर्जी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव, नरेंद्र राठौर, बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुनील पाण्डेय,हरीश गोपाल (जांजगीर), ढोलालाल पटेल, संतोष खंडेवाल, जुगराम पटेल, तुलाराम साहू, अनिमेष दीक्षित, संजय यादव एवं रविंद्र खुटे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता, पारस्परिक सौहार्द एवं सामाजिक संबंधों के प्रति सम्मान की भावना को रेखांकित किया। यह आत्मीय मुलाकात जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ-साथ सद्भाव, सहयोग और सकारात्मक संवाद का भी प्रतीक बनी। उक्त जानकारी फेडरेशन के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी वीरेंद्र यादव ने दी।
