लखनऊ . उत्तर प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात से फसलों को हुई क्षति से प्रभावित 9 लाख से अधिक किसानों को आज 12 अक्तूबर को शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि गोरखपुर से डीबीटी के माध्यम से ₹493 करोड़ की कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि इस सहायता से अन्नदाता किसान बंधुओं को राहत, कृषि निवेश की व्यवस्था करने में सहयोग तथा खेती को पुनः गति मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संकट में अन्नदाता किसान को सहारा मिले, उसकी खेती फिर संवरे और खेतों में खुशहाली लौटे, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
