लखनऊ . उत्तर प्रदेश पुस्तकालय विज्ञान संघ (UPLA ) के आह्वान पर प्रदेश के पुस्तकालय विज्ञान (Blsc , MLsc ) डिग्री धारक विद्यार्थी एवं लाइब्रेरी में पुस्तकालय भर्ती की मांग सहित कई मांगों को लेकर 12 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से UPSSSC के कार्यालय गोमती नगर लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संघ के महामंत्री विनोद कुमार मिश्रा ने Campussamachar.com से विशेष बातचीत में बताया कि इस धरने की प्रमुख मांगों में उत्तर प्रदेश में नियमित पुस्तकालय अध्यक्ष पदों पर भर्ती, 2016 के बाद लंबित सभी रिक्त पदों को तुरंत भर जाने, सभी विश्वविद्यालय /महाविद्यालय एवं सरकारी संस्थानों में पुस्तकालयों को सुधार करना, लाखों बेरोजगार पुस्तकालय विज्ञान युवाओं को न्याय दिलाने , रिक्त पदों की संख्या सार्वजनिक करने और तुरंत विज्ञापन निकालकर पदों को भरने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है .
उन्होंने बताया किसी प्रकार संगठन की अन्य प्रमुख मांगों में विभिन्न निदेशालय एवं संस्थानों में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना, राजकीय संस्थानों में केंद्रित पुस्तकालयों के पदों को भरना पद सर्जित करना , माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में नियुक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना , राजकीय महाविद्यालय /अनुदानित महाविद्यालयों/ विद्यालय में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना, विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना, इंजीनियरिंग संस्थानों /डिप्लोमा /डिग्री एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना , कृषि एवं मानव शैक्षिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय एवं अनुदानित विद्यालयों में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का चयन करना चिकित्सा एवं महाविद्यालय /विश्वविद्यालय चिकित्सालय में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का सृजन करना, बेसिक शिक्षा के अंतर्गत डाइट के पुस्तकालय में रिक्त पदों को भरना तथा पदों का चयन करना, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पुस्तकालयों की व्यवस्था करना आदि मुक्त मांगे हैं .
उन्होंने कहा प्रदेश भर के अभ्यर्थी 12 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10:30 बजे गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के कार्यालय के समक्ष शांति पूर्ण तरीके से अपना धरना देंगे और सरकार के समक्ष अपने हक के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे . उन्होंने कहा कि दरअसल पुस्तकालय बचाओ -शिक्षा बचाओ अभियान को पूर्ण करने के लिए जरूरी है कि पुस्तकालय अध्यक्ष के पदों को तत्काल भरा जाए और महासंघ इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के समक्ष अपनी चिंता को व्यक्त करते हुए 12 अक्टूबर को धरना देने जा रहा है.
