देहरादून. भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। जून में हुई लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी किया गया है। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एक से 12 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन इंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में सफल अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। भर्ती रैली पांच से 23 अक्तूबर तक बीईजी एंड सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी।
