लखनऊ . भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश(BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) के तत्वावधान में 25 सितंबर, 2026 को लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम के आतिथ्य में एस.पी. लाइसियम ऑडिटोरियम, राजाजीपुरम में प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स(BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) की प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात् गणमान्य अतिथियों को शिशु- तरु एवं स्कार्फ वितरित किया गया। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।
इसके बाद प्रधानाचार्यों का आत्म-परिचय सत्र आयोजित किया गया। जिला मुख्य आयुक्त (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) जे.पी. मिश्रा ने स्वागत- भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह जी, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) का शिशु- तरु भेंट कर तथा पी.पी.टी. प्रस्तुति के माध्यम से आत्मीय स्वागत किया गया। अपने प्रेरक संबोधन में डॉ. महेंद्र सिंह जी ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड आंदोलन को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इसे विद्यार्थियों (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उनका ओजस्वी एवं प्रेरणादायी संबोधन उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

इस अवसर पर डा. आर.पी. मिश्रा, संरक्षक, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, लखनऊ ने अपने सारगर्भित संबोधन से उपस्थितजनों को संबोधित किया। इसके अतिरिक्त डॉ. प्रदीप कुमार, संयुक्त निदेशक; देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS); के महत्त्वपूर्ण एवं मार्गदर्शक संबोधनों ने कार्यक्रम को और अधिक ज्ञानवर्धक बनाया।
समारोह का विशेष आकर्षण स्काउट एवं गाइड आंदोलन (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रधानाचार्यों का सम्मान रहा। इसके साथ ही 26 जनवरी की परेड में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा जंबूरी की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यालयों के साथ ही बैंड पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारती गोसाई, प्रधानाचार्या, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों, प्रधानाचार्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस प्रकार यह समारोह (BSG UP- Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रभावशाली मंच बना।
