लखनऊ . लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों की बेहतर और सुदृढ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कई प्राध्यापकों को छात्रावास व सहायक प्रवोस्ट के पद पर नियुक्त किया है .विश्वविद्यालय की कुलसचिव भावना मिश्रा की ओर से इस आशय का आदेश में जारी किया गया है .
समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर जयशंकर पांडेय को सुभाष छात्रावास का प्रवोस्ट बनाया गया है . इसी प्रकार चार अन्य शिक्षकों को अलग-अलग छात्रावासों की जिम्मेदारी दी गई है . इनमें राजनीति शास्त्र विभाग के डॉक्टर अमित कुशवाहा को सुभाष छात्रावास का सहायक प्रवोस्ट नियुक्त किया गया है, जबकि राजनीति शास्त्र विभाग के ही डॉक्टर जितेंद्र कुमार को हबीबुल्लाह छात्रावास का सहायक प्रवोस्ट नियुक्त किया गया है. संस्कृत विभाग के डॉक्टर शोभाराम दुबे को आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास का सहायक प्रवोस्ट बनाया गया है . ओरिएंटल संस्कृत विभाग के डॉक्टर सतीश चंद्र को हबीबुल्लाह छात्रावास का सहायक प्रवोस्ट बनाया गया है . माना जा रहा है कि विश्वविद्यालय के छात्रावास को और व्यवस्थित सुधार करने के लिए ही इन वरिष्ठ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है .

