लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह ( प्रोफेसर डीपी सिंह ) का देर शाम निधन हो गया. प्रोफेसर प्रोफेसर डीपी सिंह शकुंतला विश्वविद्यालय लखनऊ के वर्तमान कुलपति प्रोफ़ेसर संजय सिंह के पिता थे . काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान के माइनिंग विभाग में प्रोफेसर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक, रीवा, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन खुला विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह (प्रो. डीपी सिंह) जी मूल रूप से जौनपुर के मडियाहू तहसील के रहने वाले थे। वे अत्यंत सरल और बहुत ही विनम्र व्यक्तित्व के स्वामी थे।
प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) का कुलपति बनने के बाद यहां की कार्य संस्कृति में बहुत बड़ा बदलाव किया था. शैक्षिक अनुशासन, वित्तीय प्रबंधन और विश्वविद्यालय की छवि को लेकर के उन्होंने कई सराहनीय पहल की और परिणाम स्वरुप उनके कार्यकाल में लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) पूरा परिसर शांतिपूर्ण अनुशासन और अध्ययन- अध्यापन के लिए जाना जाता था . प्रोफेसर सिंह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ और कई शैक्षिक पाठ्यक्रमों का भी शुभारंभ किया गया. प्रोफेसर डीपी सिंह के निधन पर लखनऊ विश्वविद्यालय ( Lucknow University ) समेत सम्पूर्ण शिक्षा जगत में शोक की लहर है. उनके पढाये हुए बड़ी संख्या में शिष्य विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षण संस्थानों में, विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं .
Campussamachar की और से प्रार्थना है कि भगवान पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि
