बलिया . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया की एक आवश्यक बैठक13 सितंबर 2026 को माल गोदाम रोड स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सपन्न हुई . बैठक में शिक्षकों की समस्याओ, संगठन की सदस्यता आदि विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष/ संरक्षक विजय कुमार सिंह कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण न होने का कारण जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सिटीजन चार्टर का पालन नहीं करना है। गत 5 मार्च 2025 को अंगीकृत नागरिक घोषणा पत्र का पालन एक वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी आज तक नहीं किया गया ।

शिक्षा निदेशक ने 19 अगस्त 2026 को स्मरण पत्र जारी करते हुए नागरिक घोषणा पत्र का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिए हैं किंतु एक माह के बाद भी जि वि नि द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।यदि उक्त का अनुपालन किया जाए तो शिक्षकों की समस्याएं समय सीमा जैसे जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से होने वाले कार्य जैसे वेतन निर्धारण 50% पदोन्नति कोटे में की गई पदोन्नति का अनुमोदन दो सप्ताह के अंदर तथा मंडलीय कार्यालय से होने वाले कार्यों का निस्तारण जैसे पेंशन ,जी पी एफ,जी पी एफ से अग्रिम ,जी पी एफ का अंतिम भुगतान,वरिष्ठता विवाद ,अवशेष भुगतान आदि तीन सप्ताह के अंदर निस्तारित हो जाता यदि किसी अध्यापक का प्रकरण जि वि नि तथा मंडलीय कार्यालय में प्राप्त कराए जाने की तिथि से निर्दिष्ट समय सीमा के अंतर्गत नहीं हो जाता तो वह अपना अपील अगले उस ऊंचा अधिकारी के पास प्रस्तुत करता ।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग किया गया कि वे तत्काल नागरिक घोषणा पत्र अपने कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अंकित कराए तथा उसका पालन सुनिश्चित कराए। दिनांक 31 जुलाई 2026 को जनपद के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया था तथा जिले स्तर पर लंबित समस्याओं का ज्ञापन जिसमें मुख्य रूप से एन पी एस कटौती का लेखा जोखा व्यवस्थित करने ,ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों से पॉलिटेक्निक की परीक्षा ,जनगणना आदि किए गए कार्यों के बदले उपार्जित अवकाश,मानव संपदा पर लोड करने,कैशलेस इलाज का त्वरित गति से लागू कराने,जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों के लंबित अवशेष का समापन करने आदि तत्काल करने का कष्ट करें।बैठक में ये भी मांग किया गया कि संगठन के प्रतिनिधियों से माह में दो बार वार्ता का समय निर्धारित किया जाए तथा यह व्यवस्था किया जाए कि यदि उक्त तिथि में जि वि नि मुख्यालय बाहर रहते है तो उसकी सूचना प्रतिनिधियों को देते हुए अगली वार्ता की तिथि सूचित किया जाए।

जिन इकाइयों का सदस्यता शुल्क अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है उनके शाखा मंत्री/ शाखाध्यक्षों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी इकाई का सदस्यता अनिवार्य रूप से 18 सितंबर तक जमा कर दें ताकि उसे 20 सितंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जमा किया जा सके ।

यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधि मण्डल जिला विद्यालय निरीक्षक से शीघ्र मिलकर शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता करें।अंत में संगठन के संरक्षक महोदय के बड़े भाई बच्चा सिंह सेवानिवृत प्रवक्ता श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया तथा जनता इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज नगरा के सेवानिवृत अध्यापक बटेश्वर नाथ गुप्त के निधन पर हार्दिक शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की चीर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। उ उक्त जानका री संगठन के प्रदेश उपा ध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ दी है। उन्होंने बलिया जनपद के शिक्षकों की लंबित समस्याओ की ओर उच्च शिक्षा अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल समाधान किये जाने की मांग की है ।
