बिलासपुर . शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में 09 सितम्बर को सामुदायिक सहभागिता की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रायपुर निवासी विनम्र कुमार केसर उपमहाप्रबंधक ( DGM ) कमर्शियल TMC Mineral Resources Pvt ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटीं। उन्होंने इस खास मौके पर शाला के छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री, ताजे फल एवं चॉकलेट्स का वितरण किया।

उपहार स्वरूप शैक्षणिक सामग्री और फल-चॉकलेट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें भारी उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने मुस्कान के साथ श्री विनम्र केशर का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की इस अनुकरणीय गतिविधि और सामाजिक सहभागिता के लिए शाला परिवार की ओर से विनम्र केशर को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
आयोजित इस गरिमामय एवं आनंदमयी कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी कौशिक, माघेलाल मरावी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा ।
यह भी पढ़ें
