लखनऊ. माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा शिक्षक दिवस पर जि वि नि कार्या लय पर प्रस्तावित भूख हड़ताल के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पर उपास्थित हो कर छ महीने से लंबित वेतन एवं वेतन वृद्धि से जुड़ी ज्वलंत समस्या का निराकरण कर दिया है। इसके बाद महामंत्री ने अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दिया है। यह जानकारी संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
