लखनऊ (नगराम):. नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के लिए ‘राखी बनाओ’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं।

प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 की बालिकाओं के साथ कक्षा 8 के एक बालक सहित कुल 34 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक राखियों ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: पायल (कक्षा 8ए)
द्वितीय स्थान: प्रिया गोस्वामी (कक्षा 6ए)
तृतीय स्थान: काजल (कक्षा 6ए)
चतुर्थ स्थान: मंजली (कक्षा 6ए)
पांचवां स्थान: रेवांश (कक्षा 8बी)

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अमित कुमार ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन शिक्षिका प्रियंका वर्मा, अंजू वर्मा, लक्ष्मी चौहान, गरिमा देवी तथा श्रीकांत द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप शिक्षण सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

