लखनऊ. नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) में आई०आई०सी० (IIC) तथा इंडस्ट्री एकेडेमिया इंटीग्रेशन सेल की संस्तुति पर आज २४ अगस्त को सेबी (SEBI) द्वारा निर्देशित ‘निवेशक शिक्षा एवं वित्तीय जागरूकता’ (SMARTs Investor Awareness Program) के अंतर्गत एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग, वाणिज्य विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय द्वारा की गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं सेबी स्मार्ट वित्तीय प्रशिक्षक (SEBI SMART Financial Trainer) डॉ० अजीत कुमार मौर्या (सहायक प्रोफेसर, वाणिज्य विभाग, हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद) ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, प्रतिभूति बाजार (Securities Market), तथा सुरक्षित निवेश के मूलभूत नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने डिजिटल युग में होने वाली विभिन्न प्रकार की वित्तीय व साइबर धोखाधड़ी (Types of Frauds) जैसे फ़िशिंग, फेक कॉल्स और अनधिकृत स्कीमों से सतर्क रहने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। इसके साथ ही, उन्होंने सुरक्षित ट्रेडिंग के लिए ‘Do’s and Don’ts’, सेबी के नियामक दिशा-निर्देशों, केवल पंजीकृत सदस्यों के माध्यम से ही लेन-देन करने तथा किसी से भी पासवर्ड या गोपनीय विवरण साझा न करने पर विशेष बल दिया।

Navyug Kanya Mahavidyalaya : कार्यक्रम में प्रो० शर्मिता नंदी, डा. अनुरिमा बनर्जी, डॉ० ममता वर्मा, डॉ० नेहा अग्रवाल, डॉ० चंदन मौर्या, डॉ० श्वेता उपाध्याय धर, डॉ .चनप्रीत कौर, डॉ .अलका सिंह, डॉ .स्नेहा चौधरी उपस्थित रहीं। सत्र के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपने संदेह दूर किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुनिता सिंह द्वारा किया गया । प्राचार्या प्रो० मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक स्वावलंबन के लिए ऐसे जागरूकता सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताया।
यह भी पढ़ें
