बिलासपुर . शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में अवर एम फाउंडेशन ( Our Aim Foundation ) के द्वारा बोरवेल कराया गया जल ही जीवन है अवर एम फाउंडेशन द्वारा बोर खनन का कार्य प्राथमिक शाला दोमुहानी में किया गया जिससे लगभग 200 बच्चे एवं शाला परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ ले पाएंगे। इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में URC वासुदेव पांडेय तथा अश्वनी राजपूत मैनेजर अवर एम फाउंडेशन के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में बोर खनन का कार्य किया गया एवं शाला परिसर में मोटर पंप एवं 1000 लीटर क्षमता की प्लास्टिक टंकी शाला प्रांगण में लगाया गया.

अवर एम फाउंडेशन के एम ग्लोबल मैनेजर अश्वनी राजपूत के नेतृत्व में यह सराहनीय कार्य किया गया अवर एम फाउंडेशन के द्वारा प्राथमिक शाला दोमुहानी में बोरवेल के साथ ही पूरे विश्व मे#1151 नंबर का बोर खनन कार्य कराया जा चुका है एवं इस सराहनीय पूर्ण कार्य को श्रीमान अमीर अली सुंदर जी(अमेरिका )एवं फॉर्म द्वारा किया गया जिनका मुख्य उद्देश्य है आशा और सशक्तिकरण के माध्यम से जीवन को बदलना है.

इस कार्य के लिए शाला की प्रधान पाठक श्रीमती उषा कोरी के द्वारा अवर एम फाउंडेशन की पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद अपनी शाला परिवार की ओर से दी सभी ने उनसे निवेदन किया कि आगे भी इसी तरह छात्र हित में उनके द्वारा कार्य किए जाए और पुनः पूरी टीम का आभार व्यक्त शाला की प्रधान पाठक के द्वारा किया गया.
यह भी पढ़ें
