रायबरेली. विधान परिषद् के चुनाव में उ.प्र.मा.शिक्षक संघ (शर्मा गुट) शिक्षक खण्ड क्षेत्र लखनऊ के प्रत्याशी जगजीवन प्रसाद शुक्ल रायबरेली के पदाधिकारियों के साथ बाराबंकी के डी.ए.वी.उच्चतर मा.विधालय मे जिला कार्यकरिणी के सभी पदीधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक मे स्व.ओम प्रकाश शर्मा के आदर्शो और महान कार्यो की चर्चा के साथ पुरानी पेंशन,सामूहिक बीमा, शहर भत्ता को सरकार द्धारा खत्म करने की बात बताया और चुनाव जीतने के बाद विधान परिषद मे मुद्दा उठा कर सरकार से पूरा करने का भरोशा दिलाया. साथ ही सब के साथ बिना भेद भाव न्याय करने का भरोसा दिलाया। बैठक मे राम बाबू तिवारी, श्याम सुंदर दीक्षित, राम प्रकाश, हशीव अहमद,डा बी.के सिंह, राम चंद्र, माज़िद अंसारी,हिमांशु के साथ जिला अध्यक्ष यस.पी.सिंह, जिला मंत्री रमेश सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राजीव तिर्वेदी, जिला आडीटर गुफरान आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
