लखनऊ . श्याम सुंदर जमुना दीन इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ ( SSJD Inter College Lucknow) में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये . विद्यालय के निदेशक डॉक्टर जेपी मिश्र ने ध्वजारोहण किया और विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया. इस अवसर पर प्रबंधक चन्द्रकान्ता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं.

विद्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ जेपी मिश्र ने ध्वजारोहण करने के बाद शहीदों को नमन किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को आजादी दिलाने में हजारों- लाखों लोगों ने अपना सर्वस्व निछावर किया था . आज युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की विरासत को अच्छे से संभाल कर रखें . अनुशासन, देश प्रेम, राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपनी शैक्षिक उपलब्धियां को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें .

उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सभी हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं . विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं और अनुभवी व योग्य शिक्षक अध्यापन कार्य कर रहे हैं . ऐसे में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है कि वह अपने जीवन को शैक्षिक उपलब्धियां से भरें और राष्ट्र -देश सेवा के लिए कार्य करें .

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया. ध्वजारोहण के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों ने फैजुल्लागंज में प्रभात फेरी निकाली . हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगन भेदी नारों के से फैजुल्लागंज गूंज उठा . विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी फैजुल्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः विद्यालय आकर समाप्त हुई.

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया . मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ. इस अवसर पर विद्यार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक, अधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
