लखनऊ . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में NSS की दोनों इकाइयों द्वारा आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर की गई।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ न्यू कैंपस के पुराने भवन से प्रेरणा स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। जोशीले नारों ने विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया तथा वातावरण को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया।

तिरंगा यात्रा में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं परिसर के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डाक्टर रचना पाठक , कर्मचारी संजय कश्यप एवं अन्य शिक्षकगण तथा कर्मचारीगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और देशभक्ति के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन NSS Programme Officers Dr. Khushboo Verma एवं Dr. Deepak Gupta के मार्गदर्शन में किया गया। NSS की दोनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
